क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिले का घोसी क्षेत्र वर्तमान में केवल पुलिस अनुमंडल के रूप में कार्यरत है तथा वहाँ राजस्व एवं अन्य नागरिक सेवाओं की समुचित स्थानीय व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, यदि हाँ तो सरकार घोसी को पूर्ण अनुमंडल का दर्जा प्रदान कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों?