क्या मंत्री, मध निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि बिहार राज्य में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन अन्य राज्य में शराब चालू है अन्य राज्य से नियमानुकूल कोई व्यक्ति शराब क्रय कर हवाई मार्ग के रास्ते बिहार राज्य में प्रवेश करने पर उस व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं कर मात्र शराब हवाई अड्डे पर जमा कर लिया जाता है जबकि रेल मार्ग या सड़क मार्ग से एक राज्य से दूसरे राज्य बिहार राज्य के रास्ते जाने वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाती है; यदि हाँ तो सरकार राज्य मार्ग या सड़क मार्ग से नियमानुकूल खरीदारी कर ले जाने वाले व्यक्ति के पास से शराब जमा कर गिरफ्तारी पर रोक लगाने का विचार रखती है?