क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला में कहलगाँव विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड संहौला पंचायत वार्ड नं ० -9 में लबबू मेहतर पिता- स्व ० प्रभू मेहतर के घर के पास सरकारी जमीन पर विभिन्न अनुसूचित जाति एवं जनजाति बहुल क्षेत्रों में सामुदायिक आयोजनों और युवाओं के पढ़ने के लिए सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड स्थापित करने का विचार रखती है? नहीं, तो क्यों ?