क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि डेहरी डालमिया नगर के नगर परिषद अंतर्गत डालमिया नगर के खेल मैदान में वर्षों से राजकीय एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अभ्यास करते रहे हैं ;2. क्या यह बात सही है कि यह खेल मैदान वर्षों पुराना है जिसे आधुनिकीकरण की आवश्यकता है ;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कबतक इस खेल मैदान के आधुनिकीकरण के साथ आधुनिक सुविधायुक्त 10000 लोगों की बैठने की व्यवस्था वाला सुसज्जित स्टेडियम बनाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?