क्या मंत्री,अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिलान्तर्गत मोतिहारी नगर में डा0 राजेन्द्र प्रसाद अनुसूचित जाति छात्रावास जो लगभग 60-70 वर्ष पुराना है, ध्वस्त होने के कगार पर है एवं जर्जर हो गया है; यदि हाँ तो क्या सरकार जर्जर छात्रावास को ध्वस्त कर एवं खाली जगह मिला कर नई तकनीक से बड़ा छात्रावास निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों ?