क्या मंत्री. शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला के मांझा प्रखंड अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करनपुरा का संचालन उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरा (उर्दू) के परिसर में है; जबकि उक्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करनपुरा मांझा के भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध है; यदि हाँ तो सरकार उक्त विद्यालय के भवन का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?