क्या मंत्री, खान एवं भूतत्व विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के सुप्पी अंचल के जमला परसा में सिंचाई विभाग का बागमती नदी पर तटबंध बना हुआ है जहां से बागमती प्रमंडल सीतामढ़ी के अभियंताओं/संवेदक के द्वारा तटबंध से करीब 7000 घन मिटटी अन्यत्र ले जाया गया है;2 . क्या यह बात सही है कि इस प्रकार से काटे गये मिटटी पर खान एवं भूतत्व विभाग के द्वारा अनुमति दिया जाना आवश्यक था जिसका अनुपालन नहीं होने के कारण खान एवं भूतत्व विभाग को राजस्व की क्षति हुयी है;3 . यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार कबतक संवेदक द्वारा बागमती तटबंध (जमला ग्राम) से काटे गये मिटटी की मात्रा के अनुपात में खान एवं भूतत्व विभाग के द्वारा लागू दर से राजस्व की वसूली दंडसहित कराने का विचार रखती है, नहीं,तो क्यों?