क्या मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन स्थित एनीकट के सोन नदी तट पर बाबा झारखंडी महादेव का काफी प्राचीन मंदिर अवस्थित है, जिसके दर्शन एवं पूजन हेतु भारी संख्या में श्रद्धालुओं का वहां आगमन होता है; यदि हां, तो क्या सरकार उक्त मंदिर प्रांगण में झारखंडी महादेव महोत्सव का आयोजन प्रारंभ कराने का विचार रखती है, हां, तो कब तक, नहीं, तो क्यों?