Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1157Starred Question Listed

विद्यालय स्थापित कराना

सुश्री मैथिली ठाकुर (81) (अलीनगर) अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग 17 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि दरंभगा जिलान्तर्गत अलीनगर विधान सभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए एक भी आवासीय विद्यालय उपलब्ध नहीं रहने के कारण उक्त समाज के लोगों के बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सें वंचित है साथ ही उन्हें समेकित शैक्षणिक विकास करने का सुअवसर प्राप्त नहीं हो पा रहा है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विधान सभा क्षेत्र के तारडीह प्रखण्ड में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की बाहुल्यता के साथ-साथ आवासीय निर्माण हेतु पर्याप्त भूमि भी उपलब्ध है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार शिक्षा के दृष्टिकोण से तारडीह प्रखंड में अनुसूचित जाति एवं जनजाति आवासीय विद्यालय स्थापित कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
17 फरवरी 2026
Member
सुश्री मैथिली ठाकुर (81) (अलीनगर)
Department
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण
Ministry
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
MLA Profile
MAITHILI THAKUR (81)
MAITHILI THAKUR (81)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Alinagar - Darbhanga (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village- Uren, Post- Bankatta, Police Station- Benipatti, District- Madhubani, Bihar- 847223