क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत डेहरी विधान सभा के डेहरी प्रखंड के नवाडीह पंचायत के अंतर्गत ग्राम पांडेयपुर से ग्राम दुर्गापुर तक की सड़क अत्यंत जर्जर अवस्था में है, जिसके कारण बरसात के दिनों में जल जमाव रहने से आवागमन बाधित रहता है और कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, जबकि यह सड़क ग्रामीणों का मुख्य सड़क है, यदि हाँ तो सरकार उक्त सड़क का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?