क्या मंत्राी, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के दाउदनगर प्रखण्ड अन्तर्गत करमा पंचायत के ग्राम विशम्भर बिगहा गांव से पुरब रोड में राजेन्द्र सिंह के घर से लेकर सिधेशवर सिंह के घर तक नाली का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है; जिसके कारण इस गांव का पानी सड़क पर गिरने के कारण सड़क गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है जिससे जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है एवं ग्रामीणों का आवागमन में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ तो सरकार उक्त वर्णित स्थान पर नाला का निर्माण कार्य कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?