क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिलान्तर्गत प्रखण्ड-राजपुर के ग्राम+पोस्ट-हरपुर में श्मशान घाट अवस्थित है, जहाँ ग्राम के महादलित परिवार के लोग वर्षो से दाह-संस्कार करते आ रहे है, परन्तु श्मशान घाट की भूमि का अतिक्रमण होने के कारण आमलोगों को कठिनाई उत्पन्न हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त श्मशान घाट की भूमि को कबतक अतिक्रमण से मुक्त कराते हुए घेराबंदी कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो ?