क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिलान्तर्गत राजपुर विधानसभा के प्रखंड राजपुर, पंचायत दुल्फा के करमा गांव के समीप होकर बहने वाली दुल्फा नदी के कटाव के कारण करमा गांव में श्रीनाथ प्रसाद के घर से किशोर पासवान के घर तक के सभी घर नदी में विलीन होने की स्थिति में है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त नदी में फरवरी माह में पानी नहीं के बराबर रहता है फिर भी कटाव रोधी कार्य नहीं कराया जा रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त नदी से हो रहे कटाव के करण विलीन हो रहे घरों को सुरक्षित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?