क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि बक्सर जिलान्तर्गत राजपुर प्रखण्ड के पंचायत-खरहना के ग्राम-सिताबपुर में खेल मैदान अवस्थित नहीं है, जिससे ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा बाधित होती है; यदि हाँ तो सरकार उक्त ग्राम के दुर्गा मंदिर स्थित खेल मैदान का निर्माण कार्य कब तक कराने का विचार रखती है , नहीं, तो क्यों ?