क्या मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायू परिवर्तन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- क्या यह बात सही है कि बक्सर वन प्रक्षेत्र में वनश्रमिकों से सघन वृक्षारोपण एवं वनप्राणी संरक्षण तथा विभिन्न कार्य लिया जाता है परंतु उक्त श्रमिकों का श्रमिक भुगतान ससमय नहीं किया जाता है एवं श्रमिकों द्वारा किए गए कार्यो का लगभग 7-8 माह का श्रमिक भुगतान लंबित है एवं वनश्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी दर से भुगतान नही किया जाता है; यदि हाँ तो सरकार कब तक बक्सर वन प्रक्षेत्र के वनश्रमिकों को ससमय श्रमिक एवं बकाया मजदूरी न्यूनतम मजदूरी दर के साथ भुगतान ससमय करने का विचार रखती है, नही तो क्यों?