क्या मंत्री,ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि बक्सर जिलान्तर्गत राजपुर विधान सभा के प्रखंड+अंचल-इटाढ़ी के ग्राम - जलवासी में शिव मंदिर से शिवसागर पासवान के घर होते हुये मुख्य सड़क तक कच्ची सड़क है, जो स्थानीय लोगों के अतिक्रमण के कारण संकीर्ण हो चुका है तथा अवागमन एवं जल की निकासी पूर्णतः बाधित है, यदि हाँ तो सरकार उक्त सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए पक्कीकरण निर्माण कार्य सहित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?