क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत डेहरी विधान सभा के तेतराढ़ बाजार से महुअरी काव नदी तक जाने वाली सड़क संकरी एवं जर्जर अवस्था में है, जिससे स्थानीय आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क का चौड़ीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों ?