क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत बेलागंज विधानसभा क्षेत्र की फल्गु नदी बिथो से गनुबिगहा की ओर जाती है जिसमें बिथो-गनुबिगहा के बीच बियर बांध नहीं रहने के कारण लगभग 30000 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचाई से बंचित है, यदि हां, तो सरकार उक्त स्थल पर फल्गु नदी में कब तक बियर बांध का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्येां ?