Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1421Starred Question Listed

कैनाल की उड़ाही एवं पूर्ण संचालन

मो॰ फैसल रहमान (21) (ढाका) जल संसाधन विभाग 18 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1 क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत ढाका सिंचाई प्रमंडल ,गुआबारी से निकलने वाली सिरहा कैनाल, पताही कैनाल एवं हरनरैना कैनाल तथा उनसे निकलने वाली उपवितरनी   कैनालों पर स्थित अधिकांश पुराने पुल ध्वस्त हो चुके हैं, जिसके कारण किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है;2  क्या यह बात  सही है कि त्रिवेणी कैनाल से निकलने वाली JBC कैनाल, जो ढाका विधानसभा क्षेत्र को जोड़ती है, उसके निर्माण हेतु किसानों की भूमि अधिग्रहित कर ली गई है, परंतु आज तक उससे एक बूंद पानी उपलब्ध नहीं हुआ है,3 . यदि उपर्युक्त  खंडों के   उत्तर स्वीकारात्मक है तो  क्या  सरकार JBC कैनाल के साथ साथ सभी कैनालों  की उड़ाही एवं पूर्ण संचालन हेतु  कार्ययोजना बनाने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक ,  नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
18 फरवरी 2026
Member
मो॰ फैसल रहमान (21) (ढाका)
Department
जल संसाधन
Ministry
जल संसाधन विभाग
MLA Profile
FAISAL RAHMAN (21)
FAISAL RAHMAN (21)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Dhaka - East Champaran (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village - Sapahi Bhandar, Post Office - Jhitkahi, Police Station - Pachpakadi, District - East Champaran