क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के पताही प्रखंड अंतर्गत पताही झंडा चौक से मिर्जापुर,कोदरिया होते हुए सुग़ापीपर तक जानेवाली सड़क जर्जर अवस्था में एकल पथ है, जो पकड़ीदयाल अनुमंडल एवं शिवहर जिला मुख्यालय को जोड़ती है, जिस पर प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है, यह सड़क संकीर्ण होने के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, यदि हाँ, तो सरकार पताही झंडा चौक से मिर्जापुर,कोदरिया होते हुए सुग़ापीपर तक मार्ग की लगभग 8.1 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण कब तक कराने का विचार रखती है? नहीं, तो क्यों?