क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि जहानाबाद जिलान्तर्गत जहानाबद सदर प्रखंड में मोरहर नदी में अतिक्रमण के कारण जल प्रवाह बाधित है,यदि हाँ तो सरकार उक्त नदी को कब तक अतिक्रमण-मुक्त कराकर उड़ाही का कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?