क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिले के मीरगंज से सिवान के डुमरा सेंटर होते हुए गोपालगंज जिले के सतर घाट तक 60KM लम्बी सड़क निर्माण कराने की योजना है;2. क्या यह बात सही है कि इस पथांश में गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर प्रखंड के बनौरा से पकहा तक सड़क निर्माण कराया जा चुका है जबकि इस पथ के अधिकांश भाग में निर्माण की स्वीकृति विभाग द्वारा नहीं दी गई है;3. क्या यह बात सही है कि मीरगंज-सतरघाट का यह प्रस्तावित सड़क NH 531,SH 90, रामजानकी पथ एवं NH 331 को जोड़ता है जिसपर लाखों की संख्या में प्रतिदिन यात्री यात्रा करते हैं;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त सड़क को शीघ्र निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?