क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे की —1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला अंतर्गत रोहतास एवं नौहट्टा प्रखंड में सोन नदी के तट पर निरंतर हो रहे कटाव के कारण कृषि भूमि, आवास एवं जनसंपत्ति को भारी क्षति हो रही है;2. क्या यह बात सही है कि रोहतास एवं नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र में सोन नदी तट के सौंदर्यीकरण (रिवर फ्रंट/घाट विकास/पर्यटन विकास) नहीं होने से इस क्षेत्र में पर्यटन का विकास नहीं हो पा रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त प्रखंडो में सोन नदी के तट पर निरंतर हो रहे कटाव को रोकने के लिए तटबंध निर्माण एवं नदी तट के सौन्दर्यीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?