क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1.क्या यह बात सही है कि गया जी जिला मुख्यालय नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 5 में कंडी नवादा से गया चाकंद पथ के बीच मध्य विद्यालय के नजदीक से रविंद्र यादव के घर तक 1 किलोमीटर सड़क जर्जर एवं नाला विहिन है, जिससे हजारों की आबादी को आवागमन में काफ़ी कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त सड़क का नाला सहित निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?