क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग,यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है की अतरी विधानसभा क्षेत्र की कई पंचायतों में नल-जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन होने के बावजूद नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए निजी स्त्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त विधान सभा क्षेत्र में लापरवाही के लिए जिम्मेदार एजेंसियों/अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के नल- जल योजना से वंचित पंचायतों में नियमित जलपूर्ति सुनिश्चित कराने का विचार रखती है ?