Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1660Starred Question Listed

जल-नल योजना के क्रियान्वयन के संबंध में ।

श्री मनोज विश्‍वास (48) (फारबिसगंज) लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग 19 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित जल-नल योजना का कार्य कई पंचायतों/गांवों में कागज़ों में पूर्ण दिखाया जा रहा है, परंतु अनेक स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने, जल टंकी निर्माण एवं नल कनेक्शन का कार्य अधूरा है, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है;2. क्या यह बात सही है कि योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही, गुणवत्ता में कमी एवं अनियमितता के कारण जनता को परेशानी हो रही है;यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कब तक जल-नल योजना की उच्चस्तरीय जाँच, दोषी एजेंसियों/ठेकेदारों पर कार्रवाई तथा कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
19 फरवरी 2026
Member
श्री मनोज विश्‍वास (48) (फारबिसगंज)
Department
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
Ministry
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग
MLA Profile
MANOJ BISHWAS (48)
MANOJ BISHWAS (48)
Party
Indian National Congress
Constituency
Forbesganj-Araria (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Mukhiya Ji Tola Majhua, PO-Majhua, Thana-Forbesganj, District-Araria, 854318