क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1 क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिलांतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया में निर्माणधीन विश्व के सबसे बड़े हिंदू मंदिर तथा उसमें स्थापित दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग का दर्शन करने के लिए भारी संख्या में प्रतिदिन देशी एवं विदेशी (नेपाल से) पर्यटक आ रहे है;2 क्या यह बात सही है कि उक्त स्थान पर पर्यटकों के लिए कोई सुविधा नहीं रहने से उन्हें भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है;3 यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त स्थान पर पर्यटकीय सुविधा यथा आवास , पानी इत्यादि उपलब्ध कराने का विचार रखती हैं, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?