क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में कृषि समन्वयक और कृषि सलाहकार के कार्यों में एकरूपता रहने के बावजूद उनके वेतन में अंतर रहने से उनमे असंतोष कि भावना व्याप्त हो रही है, यदि हाँ तो सरकार कब तक दोनों कर्मियों की कार्य की एकरूपता के आधार पर वेतन की एकरूपता करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?