क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चम्पारण जिलान्तर्गत वाल्मिीकीनगर टाईगर रिजर्व एरिया लगभग दो सौ एकड़ जमीन में फैला हुआ है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त टाईगर रिजर्व के वन क्षेत्र की सरकारी स्तर पर पैमाइश नहीं की गई है, तथा इसके जमीन का स्थानीय लोगो द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है;यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक उक्त टाईगर रिजर्व के पूरे वन क्षेत्र का पैमाइश कराकर अतिक्रमण मुक्त कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?