क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला के गोरेयाकोठी विधान सभा क्षेत्र कृषिधारित क्षेत्र है, जहाँ कृषि महाविद्यालय/कृषि विज्ञान केन्द्र नहीं रहने के कारण कृषि विज्ञान से पढ़ाई करनेवाले छात्र-छात्राओं को शिक्षण एवं किसानों को प्रशिक्षण युक्त खेती में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक सिवान जिला के गोरेयाकोठी प्रखंड अन्तर्गत गोरेयाकोठी पंचायत के ग्राम-गोरेयाकोठी में कृषि विभाग की खाली पड़ी 27 एकड़ से अधिक भूमि पर कृषि महाविद्यालय या कृषि विज्ञान केन्द्र खोलने का विचार रखती है , नहीं, तो क्यों ?