क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत टेढ़ागाच्छ प्रखण्ड मुख्यालय में स्थित जल मिनार लगभग 10 वर्षों से बंद है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त जल मिनार 10 वर्षों से बंद रहने के कारण टेढ़ागाच्छ मुख्यालय में शुद्ध जल की आपूर्ति नही होती है;3. यदि उपरोक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त बंद पड़े जल मिनार को कब तक चालू कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?