क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिलान्तर्गत समस्तीपुर प्रखण्ड के कई ग्राम में सात निश्चय योजना के तहत नल जल की व्यवस्था नहीं रहने के कारण शुद्व पेय जल का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त प्रखण्ड में नल जल योजना की विभागीय स्वीकृति प्रदान कर शुद्व पेय जल उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?