क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत चिरैया प्रखंड के सरौगढ़, महुआवा पूर्वी, महुआवा पश्चिमी , पूर्वी खड़त्तरी, खड़त्तरी पश्चिमी, खड़त्तरी मध्य, कपूर पकड़ी, हराज नुरुलाहपुर, सिरौना सहित अन्य पंचायत में अधिकांश किसानों के खेतों तक बिजली नहीं पहुँचायी गयी है, जिसके कारण किसानों को डीजल पम्प से पटवन करना पड़ रहा है,यदि हाँ, तो सरकार उक्त पंचायतों में किसानों के खेतों तक बिजली पहुँचाने का विचार रखती है नहीं, तो क्यों ?