क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज एवं बेतिया जिले के सीमावर्ती गंडक नदी पर यादवपुर–मंगलपुर महासेतु के बेतिया के तरफ वाले हिस्से में पुल के दोनों तरफ नदी का गाइड बांध है, जो प्रसिद्ध धर्मिक स्थल, थावे व पर्यटन स्थल, बाल्मीकि नगर के मध्य में स्थित है,2. क्या उक्त बांध पर डालफिन विचरण तथा सूर्यास्त के मनोरम छटा पर्यटकों को आकर्षित करता है,3. क्या यह बात सही है कि उक्त स्थल के पास ग्राम– राजवाही में डालफिन संरक्षण केंद्र की स्थापना हेतू जमीन चिन्हित है तथा विश्वविद्यालय एवं औद्योगिकक्षेत्र हेतु प्रस्तावित है,4. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार यादवपुर–मंगलपुर महासेतु के गाइड बांध (बेतिया की तरफ) का चौडीकरण, पक्कीकरण, लाइटिंग, नागरिक सुविधाओं का विकास (मरीन ड्राइव, पटना के तर्ज पर) कर पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कराना चाहती है, यदि हाँ, तो कब तक, नही तो क्यों ?