क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अन्तर्गत गोरेयाकोठी प्रखंड के सानीबसतपुर पंचायत के ग्राम हेयातपुर में सुप्रसिद्ध जंगली बाबा का प्राचीन शिव मंदिर है ;2. क्या यह बात सही है कि विशेषकर सोमवार एवं शुक्रवार को सिवान एवं गोपालगंज जिला के विभिन्न गाँवो से श्रद्धालु भक्त पूजा अर्चना करने आते है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त प्राचीन शिव मंदिर के समुचित विकास के साथ-साथ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नही तो क्यों ?