क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला अंतर्गत डेहरी नगर परिषद में पानी-टंकी स्थल पर तीन ट्रांसफार्मर स्थापित है, जबकि वह स्थल काफी संकीर्ण है जहां लोगों का आवागमन ज्यादा होने से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त पानी टंकी स्थल के बगल में ही PHED कैंपस में काफी जगह खाली है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त ट्रांसफार्मर को बगल के PHED कैंपस में स्थानांतरित कराने का विचार रखती है? हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?