Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1752Starred Question Listed

विकसित करना

श्रीमती कोमल सिंह (88) (गायघाट) पर्यटन विभाग 20 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतालाने की कृपा करेंगे कि–1. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत बंदरा प्रखंड के मतलूपुर में अवस्थित धार्मिक एवं ऐतिहासिक प्राचीन बाबा खागेश्वरनाथ मंदिर है, जहाँ नेपाल सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु भक्त पूजा अर्चना करने एवं पर्यटक प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में आते हैं परन्तु मंदिर परिसर में मूलभूत संरचना तथा सौन्दर्यीकरण के अभाव में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी तथा सरकार को राजस्व की हानि हो रही है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त मंदिर को पर्यटन स्थल विकसित करने हेतु ग्राम मतलूपुर के खाता संख्या– 592, 594 एवं 595 अन्तर्गत लगभग ढाई एकड़ जमीन की उपलब्धता के आधार पर अंचलाधिकारी, बंदरा के द्वारा भूमि सुधार उप–समाहर्त्ता, मुजफ्फरपुर को पत्रांक–1021 दिनांक 28.08.2025 द्वारा पत्र प्रेषित है परन्तु आजतक प्रशासनिक स्वीकृति अप्राप्त है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार उक्त स्थल को पर्यटकीय दृष्टिकोण से मूलभूत सुविधायुक्त सौन्दर्यीकरण कराते हुए पर्यटन स्थल विकसित करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
20 फरवरी 2026
Member
श्रीमती कोमल सिंह (88) (गायघाट)
Department
पर्यटन
Ministry
पर्यटन विभाग
MLA Profile
KOMAL SINGH (88)
KOMAL SINGH (88)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Gaighat - Muzaffarpur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Daudpur, Post-Daudpur, Thana-Paru, District-Muzaffarpur, 843107