क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत गायघाट प्रखंड स्थित दहिला पटशर्मा के भूसरा मन्न में लगभग 450 एकड़ प्राकृतिक जलभराव/नदी का परित्यक्त बहाव क्षेत्र उपलब्ध है, जहाँ जल संचयन कर स्थायी झील का निर्माण किया जा सकता है,2. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार दहिला पटशर्मा भूसरा मन्न में झील निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कर इसे पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं, तो क्यों ?