क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला के अंचल तरैंया श्रीराम जानकी मंदिर, तरैंया एवं इसुआपुर अंचल के श्री शिवमंदिर, सढ़वारा (चहपुरा) तथा पानापुर अंचल के नारायणी नदी के तट पर मथुरा धाम कोंध को वितीय वर्ष 2014-15 मे पर्यटन स्थल के रूप विकसित करने की स्वीकृति सरकार द्वारा प्रदान की गयी थी, तत्क्षण उसका प्राक्कलन बनाकर विभाग को भेजा गया था, परन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है,यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त स्थानों को पर्यटन स्थल में विकसित करने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?