क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के सोनबरवा प्रखण्ड अंतर्गत तढ़िया पंचायत के मढ़िया ग्राम में महादेव मठ पर लाखों की संख्या में नेपाल से श्रद्धालु जलाभिषेक करने आते है, वहाँ पर श्रधालुओं के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है |2. क्या यह बात सही है उक्त मठ के प्रांगण में श्रद्वालुओं के विश्राम हेतु भवन एवं तलाब के घाट का निर्माण के साथ सौन्दर्यीकरण का भी काम नहीं हुआ है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त मठ के प्रांगण में श्रद्वालुओं के विश्राम हेतु भवन, तलाब में घाट एवं सौन्दर्यीकरण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?