क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सरकार ग्रामीण उपभोक्ताओं के द्वारा कम्पलेन/आवेदन देने के तय समय में ओभर लोडेड ट्रान्सफॉर्मर को बदलवा देती है;2. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला के महाराजगंज कार्य प्रमण्डल अन्तर्गत गोरेयाकोठी प्रखंड के ग्राम कलाडुमरा, खुलासा एवं महम्मदपुर आदि ग्रामों में ओभर लोडेड ट्रान्सफॉर्मर को बदलने हेतु उक्त ग्रामों के उपभोक्ताओं के द्वारा तीन माह पूर्व आवेदन दिया गया ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त ग्रामों में ओभर लोडेड ट्रान्सफॉर्मर के स्थान पर अतिरिक्त ट्रान्सफॉर्मर कबतक लगाने का विचार रखती है, नही, तो क्यों ?