क्या मंत्री,उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :—1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया में निर्माणाधीन खादी मॉल का कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है ;2. क्या यह बात सही है कि खादी मॉल का उद्देश्य खादी उत्पाद विक्रय के साथ स्थानीय कारीगरों, बुनकरों एवं स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को स्थाई बाजार उपलब्ध कराना है, परंतु निर्माण में अनावश्यक विलंब के कारण आर्ट एवं क्राफ्ट तथा खादी उत्पादों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है तथा रोजगार के अवसर भी प्रभावित हुए हैं ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार निर्माणाधीन खादी मॉल यथाशीघ्र खोलने तथा निर्माण में विलंब करने वाले संबंधित अधिकारी व एजेंसी पर कौनसी कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?