क्या मंत्री, उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बिहार राज्य कैबिनेट के द्वारा अगस्त, 2025 में बेगूसराय जिलान्तर्गत बेगूसराय प्रखंड के कुश्महौत मौजा, थाना नं0 334 में नए औद्योगिक क्षेत्र के विकास हेतु कुल रकबा 991 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए लगभग रू0 3,51,39,76,345/- (रूपयें तीन अरब एकावन करोड उनचालीस लाख छिहत्तर हजार तीन सौ पैतालीस ) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी थी;2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्वीकृति के लगभग 6 माह बीत जाने के बाद भी अब तक उक्त स्थल पर भूमि अधिग्रहण और विकास कार्य शुरू नहीं हो सका है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त स्वीकृत योजना के तहत भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर, विकास कार्य प्रारंभ कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों?