क्या मंत्री, उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है भागलपुर जिलान्तर्गत पीरपैंती विधान सभा क्षेत्र में फूड पार्क नहीं है जबकि यहां फलों की खेती बड़े पैमाने पर होती है और यहां किसानों द्वारा उत्पादित फलों को औने-पौने दाम पर बिक्री के लिए विवश होना पड़ता है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त क्षेत्र में प्रचूर मात्रा में आम, केला, लीची एवं कटहल का उत्पादन होता है, यहां के आम विश्व स्तर पर प्रसिद्ध हैं;3. यदि हाँ तो सरकार उक्त क्षेत्र में फूड पार्क की कब तक स्थापना कराने की विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?