क्या मंत्री, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के सीमांचल क्षेत्र (मुख्यतः किशनगंज, अररिया, पूर्णियां एवं कटिहार) में निवास करने वाले सुरजापुरी मुस्लिम समुदाय की आबादी लगभग 26 लाख है और इनकी सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक स्थिति अत्यंत दयनीय है;2. क्या यह बात सही है कि इसी क्षेत्र के समकक्ष समुदायों को अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) की सूची में शामिल किया जा चुका है, जबकि सुरजापुरी समुदाय अभी भी पिछड़ा वर्ग (BC-2) में ही वर्गीकृत है,3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक हैं , तो क्या सरकार विशेष सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कराकर सुरजापुरी मुस्लिम समुदाय के व्यापक पिछड़ेपन और विशाल आबादी को देखते हुए इन्हे राज्य की EBC (अनुसूची-1) में शामिल करने तथा केंन्द्र सरकार की सेवाओं में आरक्षण हेतु केंद्र को ठोस अनुशंसा भेजने का विचार रखती है, हाँ,तो कबतक, नहीं, तो क्यों?