क्या मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि —1. क्या यह बात सही है कि गया जी जिला-अन्तर्गत मोहनपुर प्रखण्ड के लखैपुर पंचायत के ग्राम-कुरोपाती में सूफीशाह करीमी चिश्ती के बयालीसवें पीढ़ी का मजार है;2. क्या यह बात सही है कि प्रत्येक वर्ष विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में लोग जायरीन चादरपोशी के लिए आते हैं;3. क्या यह बात सही है कि आयोजन स्थल पर ठहरने तथा प्रसाधन की व्यवस्था नहीं होने से जायरीनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है;4. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार जायरीनों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों?