Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1944Starred Question Listed

रोजगार का अवसर उपलब्ध कराना

श्री बैद्यनाथ प्रसाद (23) (रीगा) उद्योग विभाग 23 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, उद्योग विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए जिला स्तर पर नये औद्योगिक प्रांगणों की स्थापना करने का निर्णय सरकार के द्वारा दो वर्ष पूर्व में लिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि प्रस्तावित औद्योगिक प्रांगणों में सभी तरह की आधारभूत सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा भी उपलब्ध कराने का निर्णय गत वर्ष राज्य सरकार के द्वारा लिया गया है जिससे सुरक्षित वातावरण में बेहतर औद्योगिक विकास हो पाना संभव हो सकेगा;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार समावेशी औद्योगिक विकास को सुनिश्चित करने हेतु सभी विधान सभा के स्तर पर मिनी औद्योगिक प्रांगणों की स्थापना कर स्थानीय स्तर पर बेरोजगार युवा शक्ति को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने का विचार रखती है?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
23 फरवरी 2026
Member
श्री बैद्यनाथ प्रसाद (23) (रीगा)
Department
उद्योग विभाग
Ministry
उद्योग विभाग
MLA Profile
BAIDYANATH PRASAD (23)
BAIDYANATH PRASAD (23)
First-Time Elected
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Riga-Sitamarhi (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Sultanpur, PO-Belhiya, Thana-Tariani Chapra, District-Sheohar