क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्तर्गत दरौंदा थाना एवं सिसवन थाना का भवन काफी पुराना एवं जर्जर है, जिसमें कभी भी दुर्घटनाएं हो सकती है;2. यदि हाँ तो सरकार उक्त भवन का पुनः निर्माण कर कब तक मॉडल थाना भवन बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?