Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1913Starred Question Listed

पुलिस चौकी का निर्माण

श्री अजय कुमार (231) (टिकारी ) गृह विभाग 23 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय दरियापुर, पंचानपुर में लगभग (5000) पांच हजार विद्यार्थी नामांकित है तथा वर्तमान में लगभग 1500 विद्यार्थी हेतु ही विश्वविद्यालय परिसर में छात्रावास की व्यवस्था है जिसकी वजह से ये विद्यार्थी गांवों में रहकर अध्ययन हेतु प्रतिदिन विश्वविद्यालय में आवागमन करते हैं और छात्राओं के साथ बदसलूकी एवं छेड़खानी होती है;2.क्या यह बात सही है कि गया जिला अंतर्गत डेल्हा थाना क्षेत्र से चंदौती थाना क्षेत्र होते हुए पंचानपुर थाना तक की 20 किलोमीटर से अधिक दूरी होने के बावजूद कोई भी स्थाई पुलिस चौकी नहीं है; जबकि दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय दरियापुर, पंचानपुर में छात्र/छात्राओं की सुरक्षा भी आवश्यक है;3. यदि हाँ तो सरकार सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से जनहित में केंद्रीय विश्वविद्यालय के नजदीक गया तरफ जाने वाली दिशा में एक स्थाई पुलिस चौकी बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
23 फरवरी 2026
Member
श्री अजय कुमार (231) (टिकारी )
Department
गृह विभाग
Ministry
गृह विभाग
MLA Profile
AJAY KUMAR (231)
AJAY KUMAR (231)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Tikari-Gaya (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Babhandih, Post-Imamganj, Thana-Imamganj, District-Gaya Ji, Bihar, 824206