क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला के गोरेयाकाठी प्रखंड अंतर्गत जामो बाजार थाना जो प्रखंड का सबसे वृहद व्यवसायी बाजार है, गोपालगंज जिला के सीमा से लगा है ;2. क्या यह बात सही है कि विगत चार माह पूर्व में जामो बाजार थाना का नया भवन 04 किमी दूर स्थाथानांतरित कर दिया गया है जिसके कारण आमजनों के साथ-साथ स्थानीय व्यवसाइयों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार जामो बाजार में पुलिस चौकी या टी.ओ.पी. खोलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?